बर्ड फ्लू के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए नैनीताल जिले के चिड़ियाघर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और जू में चिकन एवं अंडे पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Alert in Nainital Zoo
नैनीताल: पड़ोसी राज्यों में बर्ड फ्लू घातक हो गया है और इसी को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने भी राज्य में बर्ड फ्लू का अलर्ट जारी कर दिया है। मरे हुए पक्षियों में बर्ड फ्लू के वायरस पाए जाने की पुष्टि के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है और सब को सतर्क रहने के लिए भी बोल दिया है। हिमालय राज्यों में विशेष रुप से बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले दिनों राजस्थान और हिमाचल समेत कई राज्यों में मरे हुए पक्षी पाए गए थे जिनके अंदर बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उत्तराखंड में भी बर्ड फ्लू से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है, जिसके अनुसार जिन जगहों पर पलायन के बाद सबसे अधिक पक्षी पहुंचते हैं वहां पर नजर रखनी होगी। अगर कोई भी पक्षी मरा हुआ पाया गया तो आधे घंटे में अधिकारियों को इस बात की सूचना देनी होगी। फिलहाल उत्तराखंड में बर्ड फ्लू का कोई भी मामला नहीं मिला है। मगर पड़ोसी राज्यों में मामले को देखते हुए उत्तराखंड में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
यह भी पढ़ें - पहाड़ की श्वेता जोशी को बधाई..UPSC परीक्षा में पाई सफलता, भारतीय डाक में बनेंगी अधिकारी
देश भर में चल रहे हैं बर्ड फ्लू के प्रकोप को लेकर नैनीताल चिड़ियाघर में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। नैनीताल चिड़ियाघर में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उनके आहार में से अंडे और चिकन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखे जाने के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। पर्यटकों को प्रवेश द्वार पर ही अच्छे से सैनिटाइज किया जा रहा है और इसी के साथ उनको वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं ।नैनीताल जू के वन क्षेत्राधिकारी अजय रावत का कहना है कि सेंट्रल जू अथॉरिटी की ओर से देश के सभी चिड़िया घरों के अंदर बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया है और इसे के साथ एहतियात बरतने के लिए टीम की ओर से एडवाइजरी भी जारी कर दी है। नैनीताल चिड़ियाघर में अंडों और चिकन पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है। बंगाल टाइगर समेत अन्य मांसाहारी जीवो के लिए भी चिकन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: BJP प्रदेश अध्यक्ष ने मांगी माफी,,चुनाव से पहले गरमाई राजनीति
सावधानी बरतने के लिए चिड़ियाघर में आने वाले सभी पर्यटकों को प्रवेश द्वार में वन्यजीवों को निहारने के दौरान एक निश्चित दूरी बनाने के लिए भी कहा जा रहा है और उनको अच्छे से सैनिटाइज भी किया जा रहा है। जानवरों के बाड़े के सामने पर्यटकों को जागरूक करने के लिए पोस्टर में जागरूक संदेश भी लिखे गए हैं और चिड़ियाघर में कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी भी लगाई गई है। यह बर्ड फ्लू धीरे-धीरे पूरे भारत में तेजी से फैल रहा है जो कि बेहद चिंताजनक है। इसी को लेकर उत्तराखंड में भी अब जानवरों की सुरक्षा के लिए उचित और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हाल ही में देहरादून के अंदर एसएसपी दफ्तर के पास दो कव्वे मरे हुए पाए गए थे। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए कामों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं हालांकि अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है और पक्षियों की मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। वहीं सबसे अधिक डर यूएसनगर और नैनीताल में पसरा हुआ है क्योंकि इन दो जिले के जलाशयों में लाखों की संख्या में प्रवासी पक्षी आए हुए हैं। ऐसे में वहां पर बर्ड फ्लू फैलने का रिस्क काफी अधिक बढ़ जाता है।