Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में बर्ड फ्लू का खौफ अपने चरम पर है। कोरोना के साथ अब बर्ड फ्लू की वजह से उत्तराखंड में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। वन अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं। नैनीताल के चिड़ियाघर में भी चिकन और अंडे पर भी रोक लगा दी है और सभी जानवरों को इससे बचाने की पूरी तैयारी की जा रही है। यह तो सबको पता ही होगा कि पूरे देश भर में बर्ड फ्लू की वजह से अफरा-तफरी मच गई है। उत्तराखंड के पड़ोसी राज्यों में बर्ड फ्लू के ढेरों केस देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में राज्य में भी इस फ्लू के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं उत्तराखंड में अब बर्ड फ्लू प्रभावित राज्यों से मुर्गों एवं चूजों के आयात करने पर भी रोक लगा दी है। जी हां, इन राज्यों के पोल्ट्री फार्म से उत्तराखंड आने वाले मुर्गो एवं चूजों के आयात पर रोक लगा दी है। वहीं अगर इन राज्यों के पोल्ट्री फार्म के साथ पहले कॉन्ट्रैक्ट बन चुका है तो उसके लिए भी शर्तें लागू होंगी और केवल उन्हीं फॉर्म से आयात किया जाएगा जहां पर 3 माह पहले बर्ड फ्लू के लक्षण वाली कोई बीमारी नहीं हुई होगी। पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू को लेकर जारी एसओपी में इस के निर्देश दिए हैं