तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके जस्टिस राघवेंद्र सिंह चौहान ने आज उत्तराखंड के राजभवन में हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand High Court Chief Justice Justice RS Chauhan
नैनीताल: उत्तराखंड हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश नियुक्त जस्टिस राघवेंद्र सिंह चौहान ने आज सुबह शपथ ली। तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके जस्टिस आर एस चौहान ने आज राजभवन में उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। आज सुबह 11:40 पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन को शपथ दिलाई। 31 दिसंबर को केंद्र सरकार ने उनको उत्तराखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाने की अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले जस्टिस राघवेंद्र सिंह चौहान तेलंगाना हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। शपथ समारोह में सीएम समेत चुनिंदा लोग ही मौजूद रहे। उत्तराखंड के नवनियुक्त न्यायाधीश जस्टिस चौहान डेढ़ सालों से तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे। वे मूल रूप से राजस्थान के जयपुर निवासी हैं और उन्होंने 1983 से वकालत के क्षेत्र में अपना करियर प्रारंभ किया था। जून 2005 में वे राजस्थान हाई कोर्ट जयपुर बेंच में जज नियुक्त हुए थे और उसके बाद से वे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हाई कोर्ट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: कलयुगी गुरु ने छात्रा से रेप कर किया गर्भवती..कोर्ट ने सुनाई 20 साल की जेल की सजा
तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस राघवेंद्र सिंह चौहान ने अपने डेढ़ वर्ष के कार्यालय में न्याय प्रणाली में बहुत सारे सुधार किए हैं उन्होंने कोविड-19 के प्रबंधन से लेकर सार्वजनिक स्वास्थ्य मामलों और झीलों के प्रबंधन जैसे प्रमुख मुद्दों पर भी कई फैसले लिए हैं। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, अरविंद पांडे समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी शपथ समारोह में उपस्थित रहे। वहीं उत्तराखंड हाई कोर्ट में बतौर कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त जस्टिस रवि आर मलिक को अब हिमाचल हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बना दिया गया है। वे क्रिमिनल एवं सर्विस मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उत्तराखंड हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया को गुवाहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बना दिया गया है। बता दें कि न्यायमूर्ति धूलिया नैनीताल हाईकोर्ट से उत्तराखंड मूल के चीफ जस्टिस बनने वाले तीसरे न्यायाधीश हैं। उनसे पहले सुप्रीम कोर्ट के जज रहे न्यायमूर्ति पीसी पंत और न्यायमूर्ति वीके बिष्ट भी चीफ जस्टिस बन चुके हैं।