Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून एसएसपी योगेन्द्र रावत अब बड़ी तैयारी में हैं। देहरादून पुलिस में आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जो पुलिस कर्मी लंबे वक्त से ऑफिसों में जमे हुए हैं, उन्हें अब फील्ड में उतारने की तैयारी चल रही है। प्लान ये है कि अब सिर्फ योग्य और कार्यकुशल अधिकारियों और कर्मचारियों को ही ऑफिसों की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस संबंध में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने देहरादून की सभी शाखाओं से अधिकारियों और कर्मचारियों की लिस्ट मांगी है। उनके कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत करने को कहा गया है। दरअसल एसपी, एसएसपी, एसओजी, सीओ, ट्रैफिक, एसआइएस, मानवाधिकार सूचना प्रकोष्ठ, एंटी ह्यूमन ट्रैफिक सेल, सूचना प्रकोष्ठ कार्यालयों में कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ऐसे हैं, जो काफी लंबे समय से ऑफिस का ही काम कर रहे हैं।