Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: एक तरफ कोरोनावायरस और दूसरी तरफ खतरनाक बर्ड फ्लू वायरस की एंट्री। पूरे देश में बर्ड फ्लू से दहशत फैली हुई है। उधर उत्तराखंड में भी इस वायरस को लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन पौड़ी गढ़वाल से एक बड़ी खबर आ रही है। पौड़ी गढ़वाल जिले की तहसील कोटद्वार में 4 कौवे मृत पाए गए। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत ही अधिकारियों को इस बात की खबर की गई। जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग ने आनन-फानन में मृत कौओं को कब्जे में लिया और सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। बताया जा रहा है कि चारों कौवे देवी रोड स्थित नाले में मृत पाए गए। लोगों ने इस बात की जानकारी पशुपालन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर कौवों की मौत कैसे हुई है। मृत पाए गए कौवों के शवों को सील पैक कर के भोपाल में स्थित लैब में भेजा जा रहा है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि बर्ड फ्लू का केस है या फिर कुछ और। आपको बता दें कि इससे पहले हिमाचल में भी इसी तरह से पक्षी मृत पाए गए हैं। हमें सतर्क रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में चीन की कंपनियों को नहीं मिलेगा कोई भी टेंडर..जारी हुए आदेश