नाबालिग अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती है। फिलहाल इस मामले में उसके परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Delivery of 12-year-old girl in Udham Singh Nagar
नैनीताल: प्रदेश में बेटियों संग दरिंदगी और यौन शोषण की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मासूम बच्चियां लोगों के नापाक इरादों का शिकार बन रही हैं। पिछले दिनों पिथौरागढ़ में एक किशोरी के बच्चे को जन्म देने की घटना सामने आई थी। अब ऐसा ही कुछ ऊधमसिंहनगर में हुआ है। यहां रुद्रपुर में 12 साल की बच्ची ने शिशु को जन्म दिया, हालांकि नवजात बच नहीं सका। हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पीड़ित बच्ची के परिजनों ने इस बारे में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। घटना रुद्रपुर इलाके की है। जहां ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में बीती देर रात 12 साल की नाबालिग लड़की ने नवजात को घर पर ही जन्म दिया।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: औली घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी..महिला की मौत, दो लोगों की हालत गंभीर
सूचना मिलने पर पुलिस भी नाबालिग के घर पहुंच गई। नाबालिग और शिशु की जान को खतरा था। ऐसे में पुलिस ने जच्चा और बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नवजात की मौत हो गई। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पीड़ित नाबालिग की हालत सामान्य है। जल्द ही उससे भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने छोटे भाई और मां के साथ रहती है। बच्ची के पिता यूपी की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। ट्रांजिट कैम्प एसओ केजी मठपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि 12 साल की नाबालिग लड़की ने शिशु की जन्म दिया है। जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।
यह भी पढ़ें - इन्द्रधनुष: सच्ची घटना पर बनी फिल्म, 15 जनवरी को होगी रिलीज..’तांडव’ को मिलेगी टक्कर
पुलिस टीम ने मां और बच्चे दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शिशु की मौत हो गई। वहीं नाबालिग की हालत में सुधार है। नॉर्मल होने पर उससे भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने कहा कि फिलहाल इस बारे में बच्ची के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पीड़ित से पूछताछ करने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 2 जनवरी को ऐसी ही एक घटना पिथौरागढ़ में भी हुई थी। यहां नाबालिग ने अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दे दिया था। लोकलाज के डर से परिवार वालों ने बच्चे को दफना दिया था।