Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड सरकार की पहल पर राज्य में पर्यटन से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यहां का कॉर्बेट नेशनल पार्क जंगल सफारी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। लोग बाघ-हाथियों का दीदार करने के लिए दूर-दूर से उत्तराखंड आते हैं, जल्द ही लोग यहां क्रोकोडाइल सफारी का रोमांच महसूस करने आएंगे। ऊधमसिंहनगर जिले में क्रोकोडाइल सफारी बनने जा रही है। ये उत्तराखंड की पहली क्रोकोडाइल सफारी होगी, जो कि खटीमा के सुरई रेंज के खकरा नाले में बनाई जाएगी। क्रोकोडाइल सफारी का काम शुरू हो चुका है। यहां 2 किलोमीटर क्षेत्र में क्रोकोडाइल सफारी बनाई जा रही है। सुरई रेंज वन्य जीवों से भरा है, इसलिए वन विभाग इसे पर्यटन हब बनाने की तैयारियों में जुट गया है। इसी कड़ी में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और डब्ल्यूडब्ल्यूआई ने खटीमा स्थित ककराह नाले के मगरमच्छों पर अध्ययन के बाद इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ वाइल्ड लाइफ हैबीटेट योजना के तहत भारत सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था। केंद्र की तरफ से प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब राज्य की स्वीकृति मिलने का इंतजार है। आगे पढ़िए