आज कोटद्वार के श्रीनगर और कीर्ति नगर में मरे हुए पक्षी मिले हैं इसके बाद से वहां पर हड़कंप मचा हुआ है और इन क्षेत्रों में पोल्ट्री प्रोडक्ट्स की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Dead birds found in Srinagar Kotdwar Kirtinagar
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में बर्ड फ्लू को बढ़ता देख रेड अलर्ट जारी कर दिया है। कोरोना वायरस के बाद अब बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार को बेहद चिंता में डाल रखा है। उत्तराखंड के पड़ोसी राज्यों में भी बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है। अब तक उत्तराखंड में 700 से भी अधिक पक्षी मृत मिल चुके हैं। ऐसे में पोल्ट्री फार्म और चिड़ियाघर के आसपास विशेष स्थानों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उत्तराखंड में बर्ड फ्लू के दस्तक देने के बाद से ही राज्य में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। इसी बीच कोटद्वार से भी एक बुरी खबर सामने आ रही है। कोटद्वार में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। बीते शुक्रवार को कोटद्वार में कौवे मृत मिले थे, जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया था। वहीं आज भी कोटद्वार में कई जगहों पर मरे हुए पक्षी मिले हैं। इसके बाद से वहां पर हड़कंप मचा हुआ है। कोटद्वार के श्रीनगर स्थित एसएसबी परिसर में 2 कौवे मृत मिले हैं जबकि एक कबूतर कीर्ति नगर में मृत मिला है। प्रशासन ने इनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। इसी को देखते हुए इन क्षेत्रों में पोल्ट्री प्रोडक्ट्स की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: चुनाव जीतने के लिए उधार ली थी दोस्त की बीवी..जीत के बाद बदली नीयत
दरअसल बीते शुक्रवार को मिले मृत कौओं के अंदर बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद से प्रशासन ने मृत कौओं के आसपास के 1 किलोमीटर क्षेत्र को इनफेक्टेड और 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस क्षेत्र घोषित कर दिया है और इस क्षेत्र में अंडा, मछली और चिकन की बिक्री पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दी है। प्रशासन की टीम ने पोल्ट्री सामान बिक्री दुकानों को भी चिन्हित करके उनको सावधान रहने का नोटिस जारी कर दिया है। कोटद्वार के उप जिला अधिकारी योगेश मेहरा का कहना है कि 1 किलोमीटर क्षेत्र को इनफेक्टेड घोषित कर दिया है और इन क्षेत्रों में पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर भी पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। जो भी इन क्षेत्रों में पोल्ट्री उत्पाद बेचता हुआ पाया जाएगा उसके ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बर्ड फ्लू का रेड अलर्ट..मृत मिले 700 से ज्यादा पक्षी
आपको बता दें कि कोटद्वार शहर लैंसडौन वन प्रभाग क्षेत्र में आता है और यहां पर जंगल में काफी पक्षी पाए जाते हैं। इसको देखते हुए वन विभाग ने कोटद्वार में अलर्ट जारी कर दिया है। बीते शुक्रवार को भी कोटद्वार में मृतक पक्षी मिले थे। आज भी कोटद्वार के अंदर मृतक पक्षी मिलने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। सरकार लोगों से यह अपील कर रही है कि अगर किसी को कोई भी पक्षी मृत मिलता है तो उसको छुएं नहीं और ना ही उस को दफनाने की कोशिश करें। पक्षी के मृत पाने पर वन विभाग को इस बात की सूचना दें। वहीं सभी जिलों में अब हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे। प्रदेश में बर्ड फ्लू के केस बढ़ने के बाद वन मंत्री हरक सिंह रावत ने भी वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे प्रदेश के सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।