बर्ड फ्लू उत्तराखंड: उड़ते उड़ते बाजार में गिरा परिंदा..मौत के बाद मचा हड़कंप

बीते गुरुवार की सुबह बागेश्वर के कत्यूर बाजार में आसमान में उड़ रहा एक पक्षी अचानक ही फड़फड़ा कर गिर पड़ा जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Bageshwar News: Flying Parinda falls in Bageshwar
Image: Flying Parinda falls in Bageshwar

बागेश्वर: उत्तराखंड में बर्ड फ्लू का खौफ साफ देखने को मिल रहा है। बर्ड फ्लू के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए उत्तराखंड प्रशासन सतर्क हो गया है। सभी जिलों में बर्ड फ्लू के कारण अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। सभी जिलों में इस फ्लू से पक्षियों की मृत्यु का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोटद्वार में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है और वहां लगातार पक्षी मृत मिल रहे हैं। इसी बीच बागेश्वर से एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। बागेश्वर में हाल ही में बीते गुरुवार को सुबह आसमान में उड़ रहा एक पक्षी अचानक ही फड़फड़ा कर गिर पड़ा। मामला बागेश्वर के कत्यूर बाजार का बताया जा रहा है। इसके बाद वहां पर व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तुरंत ही इस बात की सूचना पशुपालन विभाग को दी। वहीं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मरे हुए पक्षी का सैंपल लिया और वन विभाग के जरिए जांच के लिए बरेली भेजा। इस घटना के बाद नगर पालिका ने पूरे बाजार को सैनिटाइज करवाया।

यह भी पढ़ें - पहाड़ के दीपक को बधाई दीजिए..वायु सेना में पायलट बनेगा खोली गांव का बेटा
दरअसल बीते गुरुवार को बागेश्वर के कत्यूर बाजार में सुबह आसमान में उड़ रहा एक पक्षी अचानक ही फड़फड़ा के बाजार में गिर पड़ा जिसके बाद वहां के व्यापारी उसको गिरता देख उसको उठाने दौड़े। तब तक पक्षी की मृत्यु हो चुकी थी। बर्ड फ्लू के खतरे को देखने के बाद दुकानदार और ग्राहक भी दहशत में आ गए और तुरंत इस पूरे घटना की सूचना पशुपालन विभाग और नगर पालिका को दी गई। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग नगर पालिका मौके पर पहुंचे और पक्षी का सैंपल लेकर उसको वन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से जांच के लिए बरेली भेज दिया। जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी। वहीं सूचना मिलने पर नगर पालिका के कर्मचारी पहुंचे और बाजार में सैनिटाइजेशन और साफ सफाई करवाई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ उदय शंकर का कहना है कि यह पक्षी ब्लू विसलिंग थ्रश प्रजाति का है और यह जंगली प्रजाति होती है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के ऋषभ पंत के साथ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की धोखेबाज़ी..रिकॉर्ड हुई शर्मनाक हरकत
इसके अलावा भी उत्तराखंड के कई जिलों में बीते कुछ दिनों में मृत पक्षी पाए गए हैं। बुधवार को चमोली के गोपेश्वर के ईरानी गांव के अंदर सात कौवे मृत पाए गए। वहीं कोटद्वार के नगर निगम क्षेत्र में भी बर्ड फ्लू का कहर जारी है और बीते बृहस्पतिवार को कोटद्वार में पांच और पक्षियों की मृत्यु हो गई। इन मृत पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भोपाल भेज दिए गए हैं। कोटद्वार में अभी तक 20 पक्षियों के मरने के कारण अलर्ट जारी हो रखा है। पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में भी गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय के पीछे भी एक कौवा मृत मिला। बीते गुरुवार को हरिद्वार में भी सात कौवे मरने की सूचना मिली है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मृतक कौवों को अपने कब्जे में लिया और उनका सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।