Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त है, लेकिन यहां अभी से हलचल शुरू हो गई है। राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी हैं। इस बार जहां बीजेपी और कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में ताल ठोक रही है, तो वहीं बीएसपी ने भी अपनी चुनावी रणनीति का ऐलान कर दिया है। बीएसपी प्रमुख मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर ऐलान करते हुए कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीएसपी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। साल 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की तैयारियों को लेकर मायावती ने कहा कि हमें गठबंधन से नुकसान होता है। ऐसे में बीएसपी यूपी-उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी। बहुजन समाज पार्टी किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का दावा भी किया। साथ ही ये भी कहा कि उत्तराखंड में बीएसपी का वोट बैंक है। आने वाला विधानसभा चुनाव बीएसपी अकेले लड़ेगी।