Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: विश्वास और अंधविश्वास में एक बहुत ही मामूली सा फर्क है। इंसान जब वो फर्क भूल कर विश्वास की सीमा को लांघ देता है तो वह अंधविश्वासी बन जाता है। अब भी कई लोग ऐसे हैं जो तांत्रिक और बाबाओं पर भरोसा रखते हैं। वहीं तांत्रिक बाबाओं का धंधा भी लोगों की श्रद्धा का फायदा उठा कर बहुत अच्छे से चल रहा है। मगर कभी-कभी यह अंधविश्वास भी महंगा पड़ जाता है। इसी अंधविश्वास को दर्शाती एक खबर हरिद्वार से सामने आई है। हरिद्वार के तांत्रिक बाबा को अपनी ही तांत्रिकी भारी पड़ गई। तांत्रिक के चक्कर में पड़ कर हरिद्वार में जब कुछ सिरफिरे आशिक प्रेम पाने और लड़कियों को अपने वश में करने में विफल रहे तो उन्होंने तांत्रिक को ही मौत के घाट उतार दिया। जी हां, घटना ने पुलिस को भी चौंका के रख दिया है। घटना हरिद्वार जनपद के गंग नहर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की बताई जा रही है जहां पर एक 70 वर्षीय तांत्रिक इरफान की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि युवक तांत्रिक के पास मनचाहा प्यार और लड़कियों को अपने वश में करने के सिलसिले में आए थे और वे ऐसा करने पर विफल रहे जिसके बाद सिरफिरे आशिकों ने तांत्रिक की हत्या कर दी। आगे पढ़िए