Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार पहाड़ी जिलों से जंगली जानवरों के हमले की खबर सामने आ रही है। जंगली जानवर दिन दहाड़े लोगों के ऊपर हमला कर उनको घायल कर रहे हैं। वन विभाग भी इस ओर कोई भी सख्त एक्शन लेता नजर नहीं आ रहा है। मानव वन्यजीव संघर्ष को दर्शाती एक खबर चमोली जिले से सामने आ रही है। चमोली जिले में एक जंगली भालू ने वृद्ध के ऊपर जानलेवा हमला कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। वृद्ध जंगल में घास और लकड़िया लेने गए थे जिस दौरान जंगली भालू ने वृद्ध के ऊपर जानलेवा हमला कर उनको बुरी तरह घायल कर दिया। घायल हमले के अगले दिन पहाड़ी के नीचे बेसुध और लहूलुहान हालत में मिले। वहीं घायल को 108 की मदद से देवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर होने पर उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसा देवाल विकासखंड के खेता मानमती गांव का बताया जा रहा है।