Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। टिहरी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी है। बता दें कि आपस में हुई बहस के दौरान पति ने आपा खो दिया और अपनी पत्नी के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उसको लहूलुहान कर दिया जिसके बाद उसकी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस पूरे हादसे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग होने के शक के कारण उसकी हत्या कर दी। दोनों का एक 3 साल का बेटा भी है जिसके सिर के ऊपर से मां का साया हमेशा- हमेशा के लिए चुका है। हादसे के बाद से ही क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।