Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: पहाड़ की जिंदगी मुश्किल ही सही, लेकिन यहां की जुझारू बेटियां इन मुश्किलों पर जीत हासिल करने का हुनर खूब जानती हैं। तमाम बाधाओं को पार कर उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उत्तरकाशी की दीया राणा पहाड़ की ऐसी ही होनहार बिटिया हैं। दीया राणा राज्य स्तरीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं। वो जल्द ही बैंगलोर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के लिए खेलती नजर आएंगी। दीया का चयन बैंगलोर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के लिए हुआ है। खेल एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें सफलता के लिए मजबूत इच्छाशक्ति के साथ अनुशासन का पालन करना अनिवार्य है। दीया इस बात को बेहतर तरीके से समझती हैं और उन्होंने अनुशासन को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाया है। दीया मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी की रहने वाली हैं। उनका परिवार तल्ली बूंगा गांव में रहता है।