Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पहाड़ में विकास के नाम पर बन रही सड़कों का बुरा हाल है। घटिया सामग्री से बनी सड़कें पहली बरसात में ही बह जाती हैं। निर्माण के कुछ ही दिन बाद सड़कें उखड़ने लगती हैं। पिथौरागढ़ में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां थल क्षेत्र में 19 करोड़ की लागत से बन रही सड़क के निर्माण में धांधली के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे सुरक्षा दीवार, काजवे और स्क्रबर निर्माण में मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों ने निर्माण कार्य की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मामला पांखू-चौसला-नौलड़ा रोड से जुड़ा है। यहां प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पीएमजीएसवाई विभाग डीडीहाट द्वारा सड़क बनवाई जा रही है। सड़क निर्माण के काम का दूसरा चरण चल रहा है। 29 किमी लंबी रोड के निर्माण के लिए 19 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। दूसरे चरण के तहत सड़क में काजवे, स्क्रबर और सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने ऐतराज जताया है।