गढ़वाल: छोटी सी बात पर उजड़ गया परिवार..पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट

सिलबट्टे के वार से पति के सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद अफरा तफरी में उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई ।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Joshimath News: Wife murdered husband in Joshimath
Image: Wife murdered husband in Joshimath

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। चमोली जिले के जोशीमठ में पति और पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। खबर है कि आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने सिलबट्टा उठाकर पति पर वार कर दिया। खबर मिली है की सिलबट्टे के वार से पति के सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद अफरा तफरी में उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। घटना के बाद से आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है । अब तक मिली जानकारी के मुताबिक जोशीमठ के रहने वाले ऋषिदेव और उनकी पत्नी संगीता वहां किराए पर रह रहे थे। शुक्रवार रात दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और यह झगड़ा लगातार बढ़ता गया। इसके बाद संगीता ने ऋषिदेव के सर पर सिलबट्टा मार दिया। उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद संगीता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में शीतलहर का अलर्ट..3 जिलों में बढ़ेंगी लोगों की मुश्किलें।