Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: आजकल के युवाओं के सिर के ऊपर प्रेम भूत बनकर सवार हो गया है और वे प्रेम के पीछे आखिर किस हद तक चले जाते हैं उनको यह तक पता नहीं लग पाता है। सिरफिरे आशिक प्यार में पड़कर अच्छे बुरे में फर्क करना भूल जाते हैं और इसका अंजाम बेहद बुरा होता है। अब उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में ही देख लीजिए। फेसबुकिया प्रेम पिथौरागढ़ की एक युवती को भारी पड़ गया। फेसबुक पर मिले प्रेमी द्वारा शादी के लिए प्रपोज करने के बाद जब प्रेमिका ने शादी से इंकार किया तो प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जी हां, प्रेम का भूत प्रेमी के ऊपर इस कदर सवार हुआ कि जब उसने अपने प्रेमिका से शादी करने का प्रस्ताव रखा और जब उसको उसके बदले में इंकार मिला तो उसने अपनी प्रेमिका के ऊपर चाकू से हमला कर दिया।