Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के जांबाज युद्ध नायकों के शौर्य की कहानियां पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यहां के लोगों की देशभक्ति का कोई जवाब नहीं। सेना में बहादुरी दिखाने के मामले में उत्तराखंड का बड़ा नाम है। भारतीय सेना के मेजर विनोद कापड़ी ऐसे ही जांबाज बहादुरों में से एक हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों संग हुई मुठभेड़ में मेजर विनोद कापड़ी ने अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन आतंकियों को मार गिराया था। अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले मेजर विनोद कापड़ी को सेना मेडल से नवाजा गया है। मेजर विनोद कापड़ी पिथौरागढ़ के सिरड़ गांव के रहने वाले हैं। ये गांव जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर है।