Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में तीसरा सियासी विकल्प बनने की तैयारी में है। प्रदेश में आप एक्टिव मोड में दिख रही है। आप के बड़े नेता भी उत्तराखंड में हाजिरी लगा रहे हैं। साल 2022 के चुनावी रण की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी अब प्रदेश में वीडियो वैन के जरिए सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। अभियान की शुरुआत 1 फरवरी से होगी। इस अभियान को हरी झंडी दिखाने के लिए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एक फरवरी को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। सदस्यता अभियान के तहत आम आदमी पार्टी हर विधानसभा में वीडियो वैन भेजेगी। जिसके माध्यम से जनता को दिल्ली मॉडल के बारे मे बताया जाएगा। साथ ही उन्हें उत्तराखंड की समस्याएं और उनके समाधान भी बताए जाएंगे। साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आप ने विशेष रणनीति बनाई है। आप जल्द ही मिशन 2022 के लिए उत्तराखंड में सदस्यता अभियान शुरू करेगी।