Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में विख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी के बेटे की शानदार शादी हुई। रविवार को नैनीताल के नौकुचिया ताल के लेक रिसोर्ट में शादी धूमधाम से हुई। नाव में सवार होकर वर और वधु कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे और सात फेरे लिए। मालिनी अवस्थी के बेटे का नाम अद्वितीय अवस्थी है। अद्वितीय अवस्थी की शादी कैप्टन जयेन्द्र मिश्रा की बेटी गायत्री मिश्रा के साथ हुई। कैप्टन जयेन्द्र मिश्रा मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। लेकिन वह 1997 से भीमताल के सांगुड़ीगांव में रह रहे हैं। उनकी बेटी गायत्री मिश्रा सुप्रीम कोर्ट में वकील है। लेक रिजॉर्ट नौकुचियाताल झील के किनारे मौजूद है । हरे-भरे जंगल के बीच और झील किनारे मौजूद इस रिसोर्ट में वीवीआईपी शादियां होती रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विवाह मौजूद रहे और उन्होंने वर वधू को आशीर्वाद दिया। नौकुचिया ताल की दूरी नैनीताल से करीब 26 किलोमीटर है। इस झील में कुल मिलाकर 9 टेढ़े-मेढ़े कोने हैं। इसलिए इस झील का नाम नौकुचिया ताल पड़ा। आपको बता दें कि मालिनी अवस्थी एक विख्यात लोक गायिका है। वह अवधी, बुंदेली और भोजपुरी में गाती है। इसके अलावा वो ठुमरी और कजरी में भी अपने गीत प्रस्तुत करती है। उन्हें पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया है।