Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: हादसे बता कर नहीं आते । यह कहावत तो आपने सुनी ही होगी और उत्तराखंड के नैनीताल में भी कुछ ऐसा ही हुआ। नैनीताल में हल्द्वानी रोड पर स्थित है त्रिमूर्ति के पास एक बाइक सवार युवक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया । इसके बाद जो हुआ वह काफी दर्दनाक था। मिर्गी का अटैक पढ़ते ही युवक बाइक समेत सड़क पर रपट गया और दूर जा गिरा। अचानक हुए ऐसे हादसे को देख कर आसपास खड़े लोगों की सांसें थम गई। आनन-फानन में युवक को पुलिस की मदद से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हिमांशु अपने घर की तरफ आ रहा था और अचानक त्रिमूर्ति के पास चलती बाइक में उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। उसने बाइक से अपना कंट्रोल खो दिया और बाइक सड़क पर रपटने लगी। शुक्र है इस बात का रहा कि बाइक पैराफिट से टकराकर रुक गई, वरना यह हादसा गंभीर हो सकता था। वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इस बात की खबर की । पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत ही हिमांशु को अस्पताल ले गई। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।