Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: साल 2022 का चुनावी रण करीब है। दूसरी पार्टियां जहां चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं तो वहीं प्रदेश कांग्रेस में आपसी गुटबाजी और गतिरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कांग्रेस के बुजुर्ग नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं चुनाव की तैयारियों पर हावी हो गई हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री के ‘चेहरे’ को लेकर सियासी घमासान मचा है, तो वहीं चंपावत में पूर्व विधायक रहे महेंद्र सिंह माहरा भी चुनाव लड़ने का मंसूबा पाले बैठे हैं। पूर्व कृषि मंत्री और लोहाघाट के विधायक रहे महेंद्र सिंह माहरा ने पार्टी हाईकमान से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। पूर्व विधायक माहरा की इस इच्छा ने कांग्रेस पार्टी को धर्मसंकट में डाल दिया है। क्योंकि महेंद्र सिंह माहरा जिन सीटों से टिकट मांग रहे हैं, उन पर पहले ही कई मजबूत दावेदार हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो महेंद्र सिंह माहरा ने चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। उन्होंने पार्टी हाईकमान से लोहाघाट या फिर चंपावत विधानसभा सीट से टिकट देने की मांग की।