Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में इस समय सेना भर्ती रैली चल रही है और कई युवा इस रैली भर्ती में भाग ले रहे हैं। इसी बीच पिथौरागढ़ के युवाओं के लिए सेना भर्ती रैली से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आने वाली 15 फरवरी से रानीखेत में सेना भर्ती शुरू होने वाली है और इस में भाग लेने वाले पिथौरागढ़ के युवाओं के लिए कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा। जी हां, बगैर जांच रिपोर्ट के युवाओं को भर्ती में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। सेना और प्रशासन की संयुक्त बैठक में सोमवार को जिला मुख्यालय में यह निर्णय लिया गया कि रानीखेत में आने वाली 15 फरवरी से शुरू होने वाली सेना भर्ती रैली में भाग लेने वाले युवाओं को बिना कोरोना टेस्ट के एंट्री नहीं दी जाएगी। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार ने युवाओं की कोरोना जांच की तिथियां डिक्लेयर कर दी हैं।