Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ दूसरे राज्यों में छिपे अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। पिछले दिनों एसटीएफ ने एक इनामी बदमाश को तमिलनाडु से पकड़ा था। अब एसटीएफ के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। स्पेशल टास्क फोर्स और साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लाख की साइबर ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को कोलकाता से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अंकित चक्रवर्ती के रूप में हुई। वो प्रतापतिकया रोड बारासत, वेस्ट बंगाल का रहने वाला है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि साइबर ठगी के दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं। एक पुलिस टीम को अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पश्चिम बंगाल भेजा गया है।