Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले के तपोवन में ग्लेशियर टूटने से पावर प्रोजेक्ट के बहने की खबर सामने आई। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है इसमें कुछ लोग रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक राहत भरा ट्वीट किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि नंदप्रयाग से आगे सैलाब का पानी अब शांत हो रहा है। ऐसे में घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से बताया है कि अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। आपको बता दें कि आज सुबह खबर आई थी कि चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से पावर प्रोजेक्ट बह गया। वीडियो में भी साफ दिख रहा था कि तबाही का मंजर कैसा था। अब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ट्वीट के माध्यम से यह राहत भरी खबर दी है।