Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के चमोली में आज जो हुआ उसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। चमोली के तपोवन में ग्लेशियर के टूटने से भयंकर तबाही हुई है। केदारनाथ के बाद यह बड़ी आपदा है जिसका सामना उत्तराखंड को करना पड़ रहा है। 100 से 150 लोगों के मारे जाने की आशंका है। सब लोग उत्तराखंड के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। सीएम रावत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि नंदप्रयाग से आगे अलकनंदा नदी का बहाव अब सामान्य हो गया है और नदी का जल स्तर सामान्य से 1 मीटर ऊपर है लेकिन वह अब कम होता जा रहा है। राज्य के मुख्य सचिव पुलिस अधिकारी आपदा सचिव एवं समस्त टीम ऑफ द कंट्रोल रूम में वहां की परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।