Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चमोली जिले में आई आपदा को लेकर प्रेस वार्ता की है। उनका कहना है कि अब तक आपदा में कुल मिलाकर 7 लोगों की मौत हुई है। इस आपदा में 4 पुल टूटे हैं और अब तक 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। CM त्रिवेंद्र का यह भी कहना है कि स्थानीय लोगों की 180 बकरियों की भी मौत हो गई है। बकरियों के साथ दो-तीन लोग गए थे वह भी लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा तीन महिलाएं घास के लिए गई थी वह भी गायब है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि अभी एक टनल में कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना है। राहत और बचाव का काम लगातार जारी है। चमोली जिले में आई आपदा के बारे में पूछने के लिए मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुकेश अंबानी जैसी बड़ी हस्तियों का भी फोन आया। मुख्यमंत्री का कहना है कि बचाव और राहत का काम लगातार जारी है और लगातार अपडेट ली जा रही हैं। इस वक्त आईटीबीपी और एसडीआरएफ लोगों को रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। इस बीच डॉक्टरों की कई टीमें तैयार कर ली गई है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डॉक्टरों की टीम भेजी जा रही हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सरकार परिवारों को चार चार लाख का मुआवजा देगी। देखिए पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस.