Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: चमोली में जिंदगियों को बचाने का मिशन युद्धस्तर पर जारी है। रविवार को हुए हादसे के बाद से 200 से ज्यादा लोग लापता हैं। ताजा अपडेट मिलने तक प्रशासन ने 28 शव बरामद कर लिए थे। सभी शव टनल और आसपास के क्षेत्रों में नदियों के किनारे से मिले हैं। 2 मृतकों की शिनाख्त हो गई है, वहीं टनल में फंसे करीब 25 मजदूरों को बचाने की जद्दोजहद जारी है। लापता लोगों में यूपी के 53 लोग भी शामिल हैं। इसके अलावा बिहार के भी चार लोग लापता हैं। इनमें से तीन वहां चल रहे प्रोजेक्ट में काम करते थे। वहीं बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला एक युवक भी चमोली के पास ही मजदूरी करता था। आपदा के 40 घंटे बाद भी इन लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। परिजन इनसे संपर्क करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है। परिवारवालों की टेंशन बढ़ती जा रही है।