Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: रविवार का दिन उत्तराखंड के लिए एक के बाद एक बुरी खबरें लाता रहा। चमोली में आपदा ने जमकर तबाही मचाई तो वहीं उत्तराखंड पुलिस ने अपने एक जांबाज योद्धा को खो दिया। 7 फरवरी को उप निरीक्षक बलवंत सिंह का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। वो डालनवाला में तैनात थे। बीते दिन दरोगा बलवंत सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने दरोगा बलवंत सिंह की अर्थी को कंधा देकर उनके प्रति अपना सम्मान जताया। 7 फरवरी के दिन दरोगा बलवंत सिंह आराघर टी-जंक्शन के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वो अचानक नीचे गिर पड़े। साथ में मौजूद कर्मचारी और स्थानीय लोग उन्हें तुरंत सीएमआई अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दरोगा बलवंत सिंह की मौत हो चुकी थी।