Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: आपदा प्रभावित क्षेत्र चमोली से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। मलबे से अभी तक 32 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि अलग-अलग जगहों पर मलबे से सात मानव अंग भी बरामद हुए हैं। वहीं आपदा के बाद से लापता 174 लोगों के बारे में अब भी जानकारी नहीं मिल सकी है। रैणी से लेकर नदी तटों के सभी स्थलों पर भी व्यापक खोजबीन की जा रही है, ताकि लापता लोगों का पता लग सके। आपदा में उत्तराखंड पुलिस ने भी अपने दो जांबाजों को खोया है। तपोवन क्षेत्र में भीषण आपदा के दौरान लापता हुए चमोली पुलिस के दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद हुए हैं। मरने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कांस्टेबल मनोज चौधरी और कांस्टेबल बलवीर सिंह गड़िया के रूप में हुई। दोनों पुलिसकर्मी तपोवन में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। रविवार सुबह जब तबाही का सैलाब आया तो ये दोनों पुलिसकर्मी मलबे की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई।