बॉलीवुड की एक्ट्रेस और उत्तराखंड से नाता रखने वालीं उर्वशी रौतेला ने भी 2 महीने से भी अधिक समय से चले आ रहे किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है... शिमला में Urvashi Rautela की latest photos...
चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!
हरिद्वार: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक बड़ा बयान दिया है जिसके बाद वे एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। बीते कई महीनों से भारत में कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान आवाज उठा रहे हैं और सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। किसान आंदोलन के हक में कई अभिनेताओं एवं अभिनेत्रियों ने आवाज उठाई है। बॉलीवुड की एक्ट्रेस और उत्तराखंड से नाता रखने वालीं उर्वशी रौतेला ने भी 2 महीने से भी अधिक चले आ रहे किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपनी शिमला यात्रा के दौरान किसानों को समर्थन देने की बात कही। शिमला की यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए उर्वशी रौतेला ने बताया कि कृषि कानूनों का विरोध करना जायज है। उन्होंने कहा है कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं और वे हर हाल में उनका समर्थन करती हैं। उनका कहना है कि हमारे देश के किसान कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं बस वे अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं जो कि हर एक नागरिक का हक है। इसी के साथ उर्वशी रौतेला ने हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर रिहाना को भी समर्थन देने की बात की है।
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से नाता रखती हैं। 26 वर्षीय उर्वशी रौतेला हाल ही में शिमला की वादियों में नजर आईं और उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शिमला में खींची गईं कई तस्वीरें भी शेयर कीं। उर्वशी रौतेला का कहना है कि वे शिमला जाने का बहाना ढूंढती रहती हैं। पहाड़ी होने की वजह से उनको वहां के लोग और वहां की संस्कृति से लेकर खाना सब बहुत पसंद है। उन्होंने कहा कि बर्फ और पहाड़ो से उनका गहरा नाता है। शिमला की तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्रीन जैकेट और ब्लैक जींस में नजर आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा, “क्या बेहतरीन तरीका है अपना बर्थडे मंथ की शुरूआत का। " उनके सैकड़ों फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
वापसी में उर्वशी रौतेला मुंबई के एयरपोर्ट में नजर आईं और उनकी यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर हुईं। उर्वशी रौतेला ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे किसान आंदोलन का पूर्ण सहयोग करती हैं। इसी के साथ उन्होंने हाल ही में पॉप सिंगर रिहाना की ट्वीट पर और बॉलीवुड के कलाकारों की टिप्पणी पर कहा है कि सबका अपना-अपना नजरिया होता है। उन्होंने रिहाना को सपोर्ट करते हुए कहा है कि रिहाना ने केवल इतना कहा कि इसके बारे में बात होनी चाहिए। ऐसे में उनको ट्रॉल करना कहीं से भी ठीक नहीं है।