Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: आज हम आपको उस रैफर सेंटर की खबर दिखा रहे हैं जो तीन माननीयों के घर का है। जिसे जनपद की हृदय स्थली कहा जाता है। जी हाँ मुख्यमंत्री , पर्यटन मंत्री , गढ़वाल सांसद तीनो इस सतपुली के है मुख्यमंत्री जी का गांव खैरासैन मात्र 3 किलोमीटर दूरी पर है। गढ़वाल सांसद व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी का घर भी इसी सतपुली में है। फिर भी ये सतपुली कई मूलभूत समस्याओं से ग्रस्त है। यहाँ पर करोड़ो की लागत से अस्पताल का निर्माण हुआ जो सुविधाओं के अभाव से रैफर सेंटर में तब्दील हो गया, यहाँ पर न तो पैथोलॉजी लैब है न अल्ट्रासाउंड न एक्सरे। है तो केवल धूप सेकने के लिए कर्मचारी । हमारे रिपोर्टर द्वारा अस्पताल के प्रभारी से बात की गई। उन्होंने बताया कि यहाँ पर कुछ डॉक्टर हायर एजुकेशन के लिए जा रखे हैं। जो यहाँ पर है वो सेवा दे रहे हैं। जब मरीजों की एंट्री रजिस्टर को देखा तो उसमें रोज 7 व 8 मरीज की एंट्री हुई है । इमरजंसी में जो भी आये उनको रैफर किया गया है। अब पते की बात ये है कि सतपुली के निकट चमोलीसैन में हँस अस्पताल है, जिसमे रोज 50 से 100 मरीज आते हैं व स्वास्थ्य लाभ लेते हैं। जब ये हाल बड़े माननीयों के घर के है तो प्रदेश के क्या होंगे ये आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी..15 फरवरी से 10 मार्च तक सेना भर्ती