Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में एक बुजुर्ग ने नैनी झील में छलांग लगाकर जान दे दी। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग की तलाश के लिए नैनी झील में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया। शव की शिनाख्त 75 साल के फिदा हुसैन के रूप में हुई। वो कृष्णपुर तल्लीताल में रहते थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फिदा हुसैन मूलरूप से लद्दाख के कारगिल क्षेत्र के रहने वाले थे। उनके परिवार में कोई नहीं था। वो नैनीताल में अकेले रहते थे। परिवार में किसी सदस्य के नही होने की वजह से पुलिस ने फिदा हुसैन के मकान मालिक को बुलाया है। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है।