Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: पढ़ाई से लेकर खेलकूद तक हर क्षेत्र में उत्तराखंड के युवा वर्ग का दबदबा है।खासकर कि खेल के क्षेत्र में उत्तराखंड के युवा वर्ग लगातार आगे बढ़ रहे हैं और राज्य का नाम गर्व से ऊंचा कर रहे हैं। यूएसनगर के काशीपुर की पायल ने भी राज्य का नाम गर्व से ऊंचा किया है। सीनियर नेशनल एथलीट चैंपियनशिप के 20 किलोमीटर वॉक रेस में काशीपुर की पायल ने उत्तराखंड को रजत पदक दिलाया है। बता दें कि पायल साईं केंद्र में प्रशिक्षण ले चुकी हैं। पायल ने उत्तराखंड को रजत पदक दिलाकर उसका नाम गर्व से ऊंचा किया है और पायल की उपलब्धि पर खिलाड़ियों में खुशी का माहौल भी साफ दिखाई दे रहा है। पायल ग्राम काशीपुर के खरवासा की निवासी हैं। पायल ने 19 साल की उम्र में साईं केंद्र में चंदन सिंह नेगी से प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। आगे पढ़िए