उत्तराखंड: नौकरी की तलाश में आया था युवक...अपने ही दोस्त की पत्नी को लेकर फरार

नौकरी की तलाश में आया युवक तीन दिन तक दोस्त के घर पर रुका। चौथे दिन युवक के साथ दोस्त की पत्नी भी घर से गायब हो गई। जाते-जाते महिला सारे जेवर और नगदी भी समेट कर ले गई।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Nainital News: Wife eloped with lover leaving husband in Nainital
Image: Wife eloped with lover leaving husband in Nainital

नैनीताल: मतलबपरस्ती के इस दौर में दोस्ती और रिश्ते-नातों का कोई मोल नहीं रह गया है। जिन्हें आप अपना दोस्त मानते हैं, वो कब पीठ पीछे वार कर जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। अब हल्द्वानी में ही देख लें, यहां एक युवक ने नौकरी की तलाश में आए दोस्त को घर में पनाह दी। उसकी हर मदद की, लेकिन दोस्त बनकर घर में ठहरा यही युवक उसकी शादीशुदा जिंदगी तबाह कर गया। युवक अपने दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हो गया। परेशान पति अब थाने के चक्कर लगा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना भोटिया पड़ाव क्षेत्र की है। यहां आवास विकास कॉलोनी में एक ऑटो चालक किराए पर रहता है। पिछले दिनों ऊधमसिंहनगर के किच्छा में रहने वाला उसका दोस्त नौकरी ढूंढने उसके पास आया था। युवक तीन दिन तक वहीं रहा।

यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखंड में भूकंप के झटके..घरों से बाहर निकले लोग
चौथे दिन दोस्त के साथ-साथ युवक की पत्नी भी घर से गायब मिली। यहीं नहीं फरार पत्नी अपने साथ घर में रखे 6 तोले सोने के जेवरात और नगदी भी ले गई। पीड़ित ऑटो चालक का एक बेटा भी है। पत्नी उसे घर पर ही छोड़ गई है। अब पत्नी को वापस पाने के लिए पीड़ित युवक थाने के चक्कर काट रहा है। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि वो मूलरूप से ऊधमसिंहनगर जिले का रहने वाला है। 15 फरवरी को उसका दोस्त नौकरी की तलाश में उसके घर आया था। 3 दिन तक घर में रहने के बाद 17 फरवरी को वह पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। बहरहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फरार युवक और युवती की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद भी ले रही है।