Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: यौन शोषण के मामले उत्तराखंड में कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन यौन शोषण के दिल दहला देने वाले मामले सामने आ रहे हैं। पारिवारिक रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाला यौन शोषण का मामला उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित कोटाबाग से सामने आया है। इस खबर पर यकीन करना भी मुश्किल है। नैनीताल में एक पिता के ऊपर हैवानियत का भूत इस कदर सवार हुआ कि उसने अपनी बेटियों को ही हवस का शिकार बना दिया। कोटाबाग से 70 किलोमीटर दूर अमगढ़ी गांव में पांच बेटियों ने अपने पिता के ऊपर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है। जी हां, इस पूरे मामले के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच चुका है। पांचों बेटियों ने अपने पिता के ऊपर आरोप लगाया है कि वह लंबे समय से शराब के नशे में उनका शारीरिक शोषण कर रहे हैं और आखिरकार सभी बहनों ने परेशान होकर अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का फैसला लिया और वे अपने घर से भाग निकलीं। कालाढूंगी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामला राजस्व पुलिस को सौंप दिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। बता दें कि इन सभी बहनों में से एक बालिग है और चार बहनें नाबालिग हैं। यह सब अपने घर से भागी हुई थीं और बेहद डरी सहमी हुई थीं।