Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
बागेश्वर: जो बहनें-बेटियां शादी को जीवन का फुलस्टॉप मान लेती हैं, उनके लिए बागेश्वर जिले की दीपिका वर्मा एक मिसाल हैं। दीपिका वर्मा ने कड़ी मेहनत की बदौलत गृहिणी से असिस्टेंट प्रोफेसर बनने तक का सफर तय किया है। कपकोट की रहने वाली डॉ. दीपिका वर्मा ने यूकेपीएससी एग्जॉम में सफलता हासिल की है। अब वो असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर सेवाएं देंगी। डॉ. दीपिका की सफलता से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कपकोट की रहने वाली दीपिका वर्तमान में अपने पति के साथ हल्द्वानी मे रहती हैं। उनके पति डॉ. हरिओम वर्मा असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. दीपिका की पढ़ाई पंतनगर में हुई। पढ़ाई पूरी करने के बाद वो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगीं।