Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: सरकारी नौकरी पाने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस सपने को हकीकत में बदलने का वक्त आ गया है। रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन यानी सीमा सड़क संगठन की बॉर्डर रोड्स विंग में बंपर भर्ती शुरू हो गई है। रक्षा मंत्रालय के अधीन सीमा सड़क संगठन में 459 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुआ है। भर्ती के माध्यम से ड्राफ्ट्समैन, सुपरवाइजर स्टोर, रेडियो मैकेनिक, लैब असिस्टेंट, मल्टी स्किल्ड वर्कर एंड स्टोर कीपर टेक्नीकल जैसे पदों को भरा जाएगा। 18 फरवरी 2021 को आधिकारिक भर्ती संबंधी अधिसूचना जारी हो गई है। इसी के साथ भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं। भर्ती संबंधी पूरी जानकारी के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।