Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल में कलयुगी पिता ने अपने दो दिन के मासूम बेटे का सौदा कर दिया। आरोपी पिता का कहना है कि ये सब उसने अपनी बीमार पत्नी को बचाने के लिए किया। उसके पास पत्नी का इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए उसने बच्चे का सौदा अपने एक दोस्त से कर दिया। वहीं जब परेशान मां को अपना बच्चा नहीं मिला तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। जिसके बाद जांच शुरू हो गई। बाद में पुलिस की मदद से महिला को देर शाम को उसका बच्चा सौंप दिया गया। घटना हल्द्वानी के बनभूलपुरा की है। यहां एक महिला ने अपने पति पर दो दिन के मासूम का सौदा करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना था कि पति ने उसके दो दिन के मासूम बेटे को गौजाजाली में रहने वाले व्यक्ति को 65 हजार रुपये में बेच दिया।