Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: साल 2022 के चुनावी रण की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में दिल्ली वाला करिश्मा दोहराने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है। आप के बड़े नेता प्रदेश में हाजिरी लगा रहे हैं, सदस्यता अभियान भी चल ही रहा है। चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने राजनीतिक दलों की नींद उड़ा दी है। अपने बयान में दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी-कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। आप के प्रदेश प्रभारी के इस बयान ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है। हालांकि बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही आप नेता के बयान को सीरियसली न लेने की बात कही है। सबसे पहले आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया की बात सुन लेते हैं। उनका दावा है कि उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के कुछ विधायक उनके संपर्क में हैं।