Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: हल्द्वानी की साइंस सिस्टर्स ने उत्तराखंड का नाम विश्व भर में रोशन किया है। मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं को तलाशने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर हाल ही में अंतरिक्ष यान भेजा था और इस अंतरिक्ष यान में हल्द्वानी की दो छात्राओं का नाम भी शामिल है। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड की " साइंस सिस्टर्स" शिवानी मिश्र एवं हिमानी मिश्र की। आपको बता दें कि इन दोनों का नाम भी मंगल ग्रह पर पहुंच चुका है और वहां पर वर्तमान में मौजूद है। दरअसल नासा ने 30 सितंबर 2019 तक उन लोगों के नाम मांगे थे जिनको अंतरिक्ष में रुचि है। जिस पर लोगों ने अपने-अपने नाम भेजे थे। उत्तराखंड के हल्द्वानी की हिमानी मिश्र एवं शिवानी मिश्र का नाम भी उनमें से एक था। इन सभी नामों को एक सिलीकॉन वेफर माइक्रोचिप्ड पर एक इलेक्ट्रॉनिक बीम की मदद से उकेरा गया और अब यह चिप हमेशा के लिए मंगल ग्रह पर रहेगी।