Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पिथौरागढ़: बीते कुछ महीनों से भारत और नेपाल के रिश्तों पर काफी चर्चा हुई है। चर्चा का केंद्रीय बिंदु रहा दोनों देशों के बीच का पुराना सीमा विवाद और इस विवाद में नेपाल की स्थिति को लेकर वहां की सरकार का भारत के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाती नजर आ रही है। चीन, नेपाल को लगातार भारत के खिलाफ उकसा रहा है और नेपाल अपनी हरकतों से बाज आता नजर नहीं आ रहा है। गलवान घाटी की घटना को ज्यादा समय नहीं बीता है। गलवान घाटी में भारत पर कायरों की तरह पीछे से वार करने के बाद नेपाल ने उत्तराखंड में भी उपद्रव करने की कोशिश की। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक एसएसबी सीमांत मुख्यालय रानीखेत के उपमहानिरीक्षक मनमोहन कांडपाल ने यह दावा किया है कि गलवान घाट की घटना के बाद नेपाल सीमा पर भी उपद्रव कोशिश की गई है लेकिन एसएसबी के जवानों ने बिना किसी पलटवार के और उकसावे में ना आकर शांतिपूर्वक तरीके से परिस्थितियों को संभाला। उन्होंने कहा कि एसएसबी के जवानों के संयम के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी अधिक सराहना भी हुई है।