Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: डिप्रेशन आजकल बेहद आम हो गया है। डिप्रेशन में आकर युवा घातक कदम उठाते हुए अपनी जिंदगी खत्म कर रहे हैं। उत्तराखंड राज्य की बात करें तो राज्य में भी आत्महत्या के कई केस सामने आ रहे हैं। अवसाद में लगातार युवा वर्ग आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। नैनीताल जिले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। नैनीताल में एक अवसादग्रस्त युवक ने नैनी झील में छलांग लगाकर खुदकुशी कर डाली और अपनी जिंदगी समाप्त कर दी। मृतक युवक ने खुदकुशी करने से पहले अपने भाई को वीडियो कॉल कर यह बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है जिसके बाद उसने झील में कूदकर खुदकुशी कर डाली। पुलिस ने उसकी लाश बरामद कर ली है और झील से निकालने के बाद पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।