Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ से एक गौरवशाली खबर सामने आई है। सीमांत जिले पिथौरागढ़ के डीडीहाट में तैनात एसआई पूजा रानी उत्तराखंड के पहले महिला पुलिस कमांडो दस्ते को लीड करेंगी। बता दें कि बीते बुधवार को ही उत्तराखंड पुलिस में यह कमांडो दस्ता शामिल हुआ है जिसको पिथौरागढ़ की मेहनती एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व वालीं एसआई पूजा रानी लीड करेंगी। यह सीमांत जिले पिथौरागढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पूजा रानी ने प्रशिक्षण के दौरान अपनी मेहनत और काबिलियत से यह सम्मान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन को मेडल देकर सम्मानित किया। सभी लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है और सभी पुलिसकर्मियों ने कहा है कि एसआई पूजा रानी ने पिथौरागढ़ का मान बढ़ाया है।