उत्तराखंड: सरकारी दफ्तर में दारू पार्टी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप..जांच के आदेश

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार्यालय में सरेआम जाम छलक रहे हैं। मेज पर चखना और शराब की बोतले सजी हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Nainital Forest Development Corporation Office: Liquor Party at Nainital Forest Development Corporation Office
Image: Liquor Party at Nainital Forest Development Corporation Office

नैनीताल: नैनीताल में उत्तराखंड वन विकास निगम का सरकारी दफ्तर शराब पीने का अड्डा बनकर रह गया है। यहां दफ्तर खुलते ही शराब की महफिल सज जाती है। खूब जाम छलकते हैं। हाल में इस दारू पार्टी का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार्यालय में सरेआम जाम छलक रहे हैं। मेज पर चखना और शराब की बोतलें सजी हैं। ये वीडियो दफ्तर में ही तैनात एक महिला कर्मचारी ने बनाया है। उसने ये वीडियो और एक शिकायती पत्र उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। दरअसल दफ्तर के लोग महिला कर्मचारी का उत्पीड़न कर रहे थे। इससे आहत होकर महिलाकर्मी ने दफ्तर में होने वाली दारू पार्टी का वीडियो बनाया और इसे उच्चाधिकारियों को भेज दिया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: शराब के लिए पैसे नहीं मिले, नशेड़ी बाप ने बेटी पर पेट्रोल छि़ड़का..लगाई आग
मामला उत्तराखंड वन विकास निगम के तल्लीताल लकड़ी टाल के पास स्थित दफ्तर से जुड़ा है। उच्चाधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में महिला कर्मचारी मुन्नी देवी ने बताया कि दफ्तर के बाबू बिना रिश्वत के कोई काम नहीं करते। जिस वजह से विभाग का नाम खराब हो रहा है। नैनीताल दफ्तर में लापरवाही का आलम आम हो चला है। पुराने वाहन चालक का ट्रांसफर नंधौर प्रभाग में किया गया है। उसकी जगह पर लालकुआं से चालक आया है, जो कि साल 2018 में यहीं तैनात था। ये चालक महिलाकर्मी को अभद्र भाषा में गालियां देता है। एक अन्य चालक भी है, जिसे बड़े बाबू ने परेशान किया हुआ है। उसको जनवरी की तनख्वाह भी नहीं दी, जबकि वो मेहनती और ईमानदार है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड ने लगाई जीत की हैट्रिक, विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम
सोमवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर अक्सर ऑफिस में दारू पार्टी चलती है। महिला कर्मचारी ने अधिकारियों से दफ्तर के भ्रष्ट लोगों को हटाने की मांग की। साथ ही शराब पार्टी का वीडियो भी अधिकारियों को भेजा है। इस वीडियो में पांच कर्मचारी शराब पार्टी करते दिख रहे हैं। एक कर्मचारी नमकीन बांट रहा है, जबकि अन्य कर्मचारियों के आगे शराब की बोतलें रखी हैं। सिगरेट के कश के साथ ऑफिस की चर्चा हो रही है। मामला अब उच्चाधिकारियों के पास पहुंच गया है। निगम के महाप्रबंधक ने इस वीडियो को सेवा नियमावली का उल्लंघन करार देते हुए जांच बैठा दी है। उन्होंने वीडियो में दिख रहे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही है।