उत्तराखंड ब्रेकिंग: आउट हाउस में लगी भीषण आग..6 परिवारों का लाखों का सामान जलकर राख

आग से यहां 6 परिवारों के लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आउटहाउस के भीतर सिलेंडर होने से यहां काफी हड़कंप का भी माहौल रहा।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Nainital news: Fire in Nainital Out House
Image: Fire in Nainital Out House

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर है। यहां कैलाखान के पास छावनी परिषद के आउटहाउस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। खबर है कि आग से यहां 6 परिवारों का लाखों का सामान स्वाहा हो गया। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली रितू सोनकर के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पुरानी लकड़ियों से बने भवन में आग बुरी तरह फैल गई। इस दौरान यहां रहने वाले लोगों ने किसी तरह बमुश्किल जान बचाई। आग ने आसपास के अन्य लोगों के घरों को भी अपनी ज़द में ले लिया। खबर है कि रितु सोनकर के अलावा बंटी सोनकर, संजू सोनकर, रिंकू सोनकर, सुमित सोनकर तथा अजय पाल का घर जलकर राख हो गया। पूरे आउटहाउस में परिवारों के 10 से अधिक सिलेंडर घरों के भीतर थे। इस वजह से यहां हड़कंप का माहौल रहा। अफरा-तफरी के बीच किसी तरह कुछ सिलेंडर बाहर निकाले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि आग से घर के सामान सहित लाखों रुपए की नगदी भी जलकर राख हुई है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सरकारी दफ्तर में दारू पार्टी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप..जांच के आदेश