Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: इंडियन आर्मी। देश से प्यार करने वाला हर युवा इसका हिस्सा बनना चाहता है। सेना में भर्ती होने के लिए कुछ युवा जी तोड़ मेहनत करते हैं, तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो फर्जीवाड़ा कर बस किसी तरह सेना में भर्ती हो जाना चाहते हैं। अल्मोड़ा में भी सेना भर्ती में शामिल होने के लिए कई युवा फर्जी प्रमाण पत्र लेकर पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सेना की खुफिया टीम ने ऐसे ही तकरीबन 150 युवकों को फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ दबोचा। इनमें से एक संदिग्ध युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।अल्मोड़ा में इन दिनों सेना की ओपन भर्ती रैली चल रही है। जिसमें युवा दूर-दूर से हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। जो लोग फर्जी प्रमाण पत्र लेकर सेना भर्ती में हिस्सा लेने आ रहे हैं, उनके खिलाफ सेना और पुलिस के तत्वावधान में अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को करीब 150 युवा फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ पकड़े गए। इनमें से एक संदिग्ध को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। आगे पढ़िए