Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: मोक्षनगरी हरिद्वार में महाकुंभ से पहले तीन साधुओं ने ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, जिसके बारे में सुनकर हर कोई सहम गया। इन फक्कड़ साधुओं ने मिलकर अपने ही एक साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह बेहद मामूली है। बताया जा रहा है कि सौ रुपये के लेन-देन को लेकर साधुओं के बीच में विवाद हो गया था। ये विवाद इतना बढ़ा कि साधुओं ने अपने ही साथी की जान ले ली। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र की है। यहां पंतदीप में रहने वाले सोनू ने रोड़ी बेलवाला चौकी पर सूचना दी कि एक फक्कड़ बाबा की तीन अन्य बाबाओं ने हत्या कर दी है। तीनों आरोपी गंगा घाटों पर ही रहते हैं, लेकिन ये सभी बाहर के रहने वाले हैं। आरोपित बाबाओं ने उसके पेट में चिमटा घोंपने के साथ ही चाकू व डंडे से ताबड़तोड़ वार किए और फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।