पिथौरागढ़: उत्तराखंड के जवान अपनी बहादुरी और अदम्य साहस के लिए जाने जाते हैं। उत्तराखंड के लोगों की सेना में भागीदारी की बात करें तो उत्तराखंड पूरे देश में सबसे आगे है। जी हां, भारतीय सेना और उत्तराखंड का एक अटूट संबंध है जो कि सालों से चलता आ रहा है। उत्तराखंड के सैनिक सेना में जाकर देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देते हैं। यह देवभूमि के साथ ही कई जवानों की कर्मभूमि भी है। ऐसे लोग जिनकी आंखों में देशप्रेम के अलावा कुछ नहीं दिखता। जिनका मकसद केवल और केवल भारत और उसकी रक्षा करना है। अपने अदम्य साहस और अपनी बहादुरी से उत्तराखंड के जवान दुश्मनों को धूल चटा देते हैं। उनकी बहादुरी के किस्से कई जगह मशहूर हैं। भारतीय सेना में शामिल उत्तराखंड के सैनिक राज्य का नाम गर्व से ऊंचा कर रहे हैं और वे अपनी हिम्मत और ताकत के बलबूते पर ऐसा कुछ कर दिखा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आप के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।