Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल जिले का खूबसूरत शहर हल्द्वानी। कुछ दिन पहले यहां पूर्व छात्र नेता ने प्रेमिका के घर पर जाकर जहर खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका और उसके घरवालों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में पूर्व छात्र नेता की प्रेमिका और माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मरने वाले छात्र नेता का नाम सुंदर आर्य था। कुछ दिन पहले सुंदर आर्य ने प्रेमिका के घर पर जहर खा लिया था। जहर खाने से उसकी मौत हो गई थी। सुंदर आर्य के परिजनों ने उसकी प्रेमिका और घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने कहा कि सुंदर और उसकी प्रेमिका ने मंदिर में जाकर शादी भी कर ली थी। बाद में प्रेमिका और उसके घरवाले सुंदर को ब्लैकमेल करने लगे। उसे तरह-तरह से परेशान करने लगे।